डीग नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। शहर की सरकार चुनने के लिए 38 वार्डों में कुल 166 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। क्षेत्र के 35,650 मतदाताओं में से 29,093 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे डीग में 81.61 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। तीनों निकायों में 60 हजार से ज्यादा वोट पड़े डीग जिले की डीग नगर परिषद, कुम्हेर नगर पालिका और बृजनगर नगर पालिका में कुल 71,895 मतदाताओं में से 60,893 मतदाताओं ने मतदान किया। तीनों नगरीय निकायों को मिलाकर जिले में 84.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुम्हेर में सबसे ज्यादा मतदान कुम्हेर नगर पालिका में कुल 18,491 मतदाताओं में से 16,220 मतदाताओं ने वोट डाला। यहां 87.72 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, बृजनगर नगर पालिका क्षेत्र में 17,754 में से 15,580 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे यहां 87.75 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम डीग नगर परिषद चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई और तीनों नगरीय निकायों में मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। डीग नगर परिषद में मतदान: