डीग जिले के कुल 5 प्रधानों में से 2 महिला होंगी। इसमे एक ओबीसी महिला, एक अनारक्षित महिला शामिल है। इसी तरह जिला परिषद सदस्य के 29 पदों में से 14 में भी महिला सीट रिजर्व हो गई। इन 14 में 9 अना​रक्षित महिला, 3 ओबीसी महिला और 2 एससी महिला का आरक्षण तय हुआ है। इसके साथ ही जिले में पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण की भी बुधवार को लॉटरी निकाली गई। कल होगी सरपंच और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी पंचायत चुनावों की तैयारी के तहत बुधवार को जिले के पंचायत समिति सभागार में वार्डों का आरक्षण तय करने के लिए लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। जिला कलेक्टर मयंक मनीष की मौजूदगी में हुई इस प्रक्रिया में लॉटरी के जरिए अलग-अलग पंचायत राज संस्थाओं के वार्डों का आरक्षण तय किया गया। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान वार्ड पंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य समेत कई पदों के वार्डों का आरक्षण तय हुआ। लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर वार्डवार आरक्षण की स्थिति साफ गई। अब गुरुवार को उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच पदों का आरक्षण तय किया जाएगा।