डीग में आचार्य पंडित नारायण लाल अखाड़ा रामलीला समिति ने सोमवार को ध्वजा पूजन के साथ रामलीला की तैयारियां शुरू कीं। नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के सामने हुए इस शुभारंभ में एसपी कांबले शरण गोपीनाथ मुख्य अतिथि थे। एसपी गोपीनाथ ने ध्वजा पूजन कर सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रामलीला को धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा का अहम हिस्सा बताया। समिति के अधिष्ठाता सूर्यभान शास्त्री ने बताया कि रामलीला का मंचन 8 अक्टूबर से शुरू होगा। 12 अक्टूबर को राम बारात और 14 अक्टूबर को लाल वाला कुंडा पर केवट लीला होगी। रावण दहन 20 अक्टूबर को मेला ग्राउंड में होगा। रामलीला का समापन 21 अक्टूबर को भरत मिलाप और राम राज्याभिषेक के साथ होगा। ध्वजा पूजन में समिति संयोजक भगवान शरण गुप्ता स्यौरावली वाले, पंडित हर गोविंद शर्मा, चंद्रमोहन शास्त्री, अरविंद गौड़, राजेश चन्सौरिया, लक्ष्मण जैन, रमाकांत शर्मा एडवोकेट, राजेश शर्मा एडवोकेट, करतार खटाना एडवोकेट, राहुल लवानिया, विष्णु उपाध्याय, कृष्ण गोपाल शर्मा और बलवीर सरपंच सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।