जैसलमेर के युवा शूटर अभिमन्यु सिंह भाटी ने सिल्वर मेडल जीता है। दिल्ली में 5 से 7 अक्टूबर तक हुई ऑल इंडिया ओपन स्कीट प्रतियोगिता में अभिमन्यु ने 50 में से 43 अंक का स्कोर किया, जो गोल्ड मेडल जीतने वाले शूटर के बराबर था। इसके बावजूद काउंट बैक के आधार पर उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। देशभर से 300 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। हेड कोच ने बताया- 43/50 का स्कोर किया जेएसएम शूटिंग रेंज के हेड कोच केसरी सिंह नाचना ने बताया - मेन्स स्कीट इवेंट में अभिमन्यु ने 50 में से 43 (43/50) का स्कोर बनाया। यह स्कोर गोल्ड पदक विजेता के बराबर था, लेकिन काउंट बैक के आधार पर अभिमन्यु दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें रजत पदक मिला। जैसलमेर की पहली जेएसएम शूटिंग रेंज जेएसएम शूटिंग रेंज जैसलमेर में स्थित प्रमुख खेल प्रशिक्षण संस्थान है। यहां स्थानीय युवाओं और उभरते शूटर्स को शूटिंग के खेल का प्रशिक्षण दिया जाता है। रेंज में आधुनिक सुविधाओं के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी कराई जाती है। हेड कोच केसरी सिंह नाचना और कोच बाबा बेदी के मार्गदर्शन में युवा शूटर स्कीट और अन्य शूटिंग स्पर्धाओं का प्रशिक्षण ले रहे हैं।