चौथ का बरवाड़ा| द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल श्री घुश्मेश्वर महादेव मंदिर शिवाड़ को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बौंली कट से जोड़ने की मांग को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को पत्र भेजा है। पत्र में दिल्ली-मुम्बई नेशनल एक्प्रेसवे के बौंली कट से शिवाड़ की करीब 28 किलोमीटर दूरी को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने तथा संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की गई है। शर्मा ने पत्र में बताया कि घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।