अरविंद पवेलियन में हो रही राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में मुकाबले रोमांचक होते जा रहे हैं। खिलाड़ी जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। देवनगरी के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। संयुक्त संचालन सचिव हेमलता मिस्त्री ने बताया कि सभी के प्रयासों से प्रतियोगिता को सफल बनाने का काम चल रहा है। खेलकूद प्रतियोगिता संयोजक गुरमीत सिंह और चयनकर्ता सुरेंद्र सिंह के अनुसार, 19 वर्ष छात्र वर्ग में चूरू ने जोधपुर को 30-0 से और डीडवाना-कुचामन ने पाली को 20-0 से हराया। 19 वर्ष छात्रा वर्ग में अजमेर, डीडवाना-कुचामन, भीलवाड़ा, राजसमंद, बीकानेर, जयपुर और बाड़मेर ने अपने-अपने मैच जीते। 17 वर्ष छात्रा वर्ग में जयपुर, श्रीगंगानगर, अजमेर, बाड़मेर, सीकर और डीडवाना-कुचामन विजयी रहे। हनुमानगढ़ और राजसमंद का मैच बराबरी पर छूटा, जिसमें टॉस से हनुमानगढ़ जीता। मेजबान सिरोही की टीम 19 और 17 वर्ष छात्र वर्ग में पहली बार सुपर एट में पहुंच सकती है। 19 वर्ष छात्र वर्ग में सिरोही ने करौली और डीग को हराया। 17 वर्ष छात्र वर्ग में भी सिरोही ने करौली को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।