झालावाड़ के देवनारायण मंदिर धनवाड़ा में देव सेवा समिति और गुर्जर समाज की ओर से नवनियुक्त जनप्रतिनिधियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भवानीमंडी नगरपालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर और झालावाड़ नगर परिषद सभापति राजेश गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का साफा पहनाकर और मालाएं डालकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भवानीमंडी से रामलाल गुर्जर मुख्य अतिथि रहे, जबकि पूर्व कृषि उपज मंडी चेयरमैन खानपुर शिवराज सिंह गुर्जर ने अध्यक्षता की। समाज के लिए गौरव की बात जिला प्रवक्ता पूरीलाल गुर्जर ने कहा कि समाज के लोगों का महत्वपूर्ण पदों पर चुना जाना गौरव की बात है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन श्याम गुर्जर खटाणा ने किया। बेहतर व्यवस्था से शहर को नई पहचान देने की बात झालावाड़ नगर परिषद सभापति राजेश गुर्जर ने कहा कि वे बिना किसी भेदभाव के बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के प्रयास करेंगे और शहर को नई पहचान दिलाएंगे। मुख्य अतिथि रामलाल गुर्जर ने कहा कि किसी भी पद से ज्यादा महत्वपूर्ण जनता की सेवा करना है। युवाओं से शिक्षा पर ध्यान देने का आह्वान भवानीमंडी नगरपालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर ने समाज के युवाओं से राजनीति से अलग शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा उच्च शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों तक पहुंच सकते हैं और वहां से भी आमजन की बेहतर सेवा कर सकते हैं। समाजजनों ने किया स्वागत इस अवसर पर पूर्व धनवाड़ा मंदिर अध्यक्ष राकेश गुर्जर, सांवलपुरा मंदिर अध्यक्ष कालू सिंह गुर्जर सहित समाजजनों ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में पार्षद प्रतिनिधि जगदीश गुर्जर, सुनील गुर्जर, खुशाल गुर्जर और मुन्ना गुर्जर मौजूद रहे। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष बालमुकुंद गुर्जर सहित बड़ी संख्या में समाजजन और मंदिर समिति के कार्यकर्ता भी समारोह में शामिल हुए।