छीपाबड़ौद| शनि अमावस्या पर शनिवार को कस्बे की तेजाजी गली स्थित शनि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दर्शन, पूजा-अर्चना, तेलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। तेलाभिषेक के लिए मंदिर में लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने शनि देव को तेल चढ़ाकर सुख-समृद्धि, कष्टों से मुक्ति की कामना की। मंदिर परिसर में शनि अमावस्या के उपलक्ष्य में भजन संध्या, महाआरती का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति ने व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि दर्शन में किसी को परेशानी न हो।