धौलपुर में वन विभाग ने गश्त के दौरान जंगल से 2 शिकारियों को गिरफ्तार किया। ये पाटा गोह का शिकार कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर उपवन संरक्षक व सहायक वन संरक्षक के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। क्षेत्रीय वन अधिकारी टिंकू सिंह के निर्देश पर नाका प्रभारी रामब्रज गुर्जर के साथ टीम गश्त पर थी। टीम ने संदिग्धों को मौके पर पकड़ा। वनरक्षक रामहरी, पंकज, नरेंद्र भी शामिल थे। पाटा गोह (मॉनिटर लिजर्ड) छिपकली वर्ग का बड़ा वन्यजीव है, जो विलुप्त होने की कगार पर है। यह पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए इसके शिकार पर कानूनी प्रतिबंध है। वन विभाग ने आरोपियों को हिरासत में लेकर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और जेल भेजा गया।