धौलपुर के जारौली टीला शमसाबाद स्थित श्री राज राजेश्वरी गुफाधाम त्यागी अवधूत आश्रम में 5 से 15 दिसंबर तक 11 दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन होगा। अवधूत संत लोकेशानंद जी महाराज ने धौलपुर प्रवास के दौरान जिले के नागरिकों को इसमें शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि यह महायज्ञ कैला देवी और चामुंडा देवी के आशीर्वाद से हो रहा है। संत लोकेशानंद जी महाराज ने बताया कि 5 दिसंबर को यज्ञ के पहले दिन कलश नगर भ्रमण शोभायात्रा निकलेगी। इसमें देशभर के महामंडलेश्वर, प्रमुख संत और महंत शामिल होंगे। दूसरे दिन से गणेश पूजन के साथ यज्ञ की प्रक्रिया शुरू होगी। आयोजन के दौरान संत-महात्माओं के प्रवचन भी होंगे। 14 और 15 दिसंबर को भूमिया सरकार मेहगांव का दिव्य दरबार लगेगा और यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। संत लोकेशानंद जी महाराज ने सभी नागरिकों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।