धौलपुर में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव रविवार को शुरू हुआ। नगर परिषद सभापति गिरीश गर्ग ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाकर उद्घाटन किया। प्रकाश चंद गोयल और महेश मंगल समेत समाज के कई पदाधिकारी मौजूद थे। महोत्सव में सामान्य ज्ञान, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें 1160 बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। सभापति गिरीश गर्ग ने अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श समानता, सेवा और भाईचारे की प्रेरणा देते हैं। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को सामाजिक मूल्यों से जोड़ते हैं। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव में आगे भी सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इसका उद्देश्य समाज को एकजुट करना और महाराजा अग्रसेन के विचारों को लोगों तक पहुंचाना है। महोत्सव को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। इस दौरान अग्रवाल समाज के कई अध्यक्ष, मंत्री और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।