धौलपुर में पुलिस ने पंचायत चुनावों के लिए सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। एसपी विकास सांगवान ने एएसपी वैभव शर्मा और पुलिस टीम के साथ कौलारी थाना क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। एसपी ने मतदान केंद्रों की सुरक्षा, रास्तों और आसपास की जगह का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशील बूथों और स्थानीय हालात की जानकारी लेकर सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा। गड़बड़ी करने वालों पर खास नजर रहेगी सांगवान ने निर्देश दिए कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर खास नजर रखी जाए। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर लगातार गश्त और निगरानी हो। कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर मतदाता बिना डर या दबाव के वोट डाल सके। आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। निरीक्षण में एएसपी वैभव शर्मा, सैंपऊ के वृत्ताधिकारी मनोहर मीणा, कौलारी थानाधिकारी हरिनारायण मीणा और डीएसटी टीम मौजूद थे।