धौलपुर पंचायत समिति की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। जिला कलेक्टर सभागार में लॉटरी के माध्यम से यह आरक्षण तय किया गया। एसडीएम सुरेश राव की देखरेख में विभिन्न श्रेणियों के लिए सरपंच पद आरक्षित किए गए। इसके साथ ही पंचायत समिति के 421 वार्ड पंचों के लिए भी लॉटरी से आरक्षण तय हुआ। आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब संबंधित ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के संभावित दावेदारों की राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।