धौलपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की। सट्टा खाईवाली करते एक युवक को 1830 रुपए, सट्टा पर्ची और बॉल पेन के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, अवैध शराब ले जा रहे एक युवक को पकड़कर 72 पव्वे देसी शराब जब्त की गई। 7 अक्टूबर को टाउन चौकी प्रभारी लोकेन्द्र सिंह को इटायपाड़ा में सट्टा खाईवाली की सूचना मिली। नयाबास निवासी धर्मसिंह (35) पुत्र हरप्रसाद को पकड़ा गया। उसके पास से सट्टा पर्ची, बॉल पेन और 1830 रुपए मिले। उसे आरपीजीओ की धारा 13 के तहत गिरफ्तार किया गया। उसी रात करीब 8:30 बजे फूटा दरवाजा के पास अवैध शराब ले जाने की सूचना मिली। मुरैना (मध्यप्रदेश) के अंबाह निवासी नीरज (34) पुत्र राजेन्द्र को पकड़ा गया। उसके पास से 72 पव्वे देशी शराब मिली। लाइसेंस न होने पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।