धौलपुर पुलिस ने अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए दो दिन का अभियान चलाया। आईजी डॉ. प्रीति चन्द्रा के निर्देश और एसपी विकास सांगवान के नेतृत्व में 26 से 27 सितंबर तक यह कार्रवाई हुई। पुलिस की 63 टीमों ने 324 जगहों पर दबिश देकर 199 लोगों के खिलाफ एक्शन लिया। अभियान में 43 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 20 गिरफ्तारी वारंटी और 23 भगोड़े शामिल हैं। 3 गंभीर मामलों में वांछित, 4 टॉप-10 आरोपी और 4 इनामी आरोपियों को भी पकड़ा गया। 94 लोगों के खिलाफ 170 बीएनएस के तहत कार्रवाई हुई। अवैध शराब के खिलाफ मनियां और सरमथुरा थाना पुलिस ने कुल 103 देसी शराब के पव्वे जब्त किए। एसपी विकास सांगवान ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की सख्ती आगे भी जारी रहेगी।