राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के 132 केवी जीएसएस रीको धौलपुर पर रखरखाव के काम के चलते 23 सितंबर, बुधवार को तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। 132 केवी जीएसएस रीको धौलपुर के सहायक अभियंता इंजीनियर अवस्थी ने बताया कि जीएसएस पर जरूरी रखरखाव का काम किया जाएगा। इसके लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान 132 केवी जीएसएस रीको धौलपुर से निकलने वाले 33 केवी ओ/जी कोलारी और 33 केवी ओ/जी रीको फीडर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग ने संबंधित इलाकों के उपभोक्ताओं से कहा है कि वे बिजली बंद रहने के कारण अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें।