धौलपुर में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत गुरुवार को 6वीं बटालियन आरएसी परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। नगर परिषद सभापति गिरीश गर्ग ने पौधा लगाया। आरएसी अधिकारियों और जवानों ने कई तरह के पौधे लगाए। जवानों ने पौधों की देखभाल और सुरक्षा का संकल्प लिया। समय पर पानी देने व रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा। कार्यक्रम से पर्यावरण बचाने और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। कमांडेंट ने सभापति को गिनाई समस्याएं इस दौरान 6वीं बटालियन आरएसी के कमांडेंट सीताराम प्रजापति ने सभापति गिरीश गर्ग को परिसर की समस्याएं बताईं। इनमें आरएसी लाइन में स्ट्रीट लाइट, जलभराव और कचरा इकट्ठा करने की दिक्कतें थीं। कमांडेंट ने बताया कि इनसे जवानों और उनके परिवारों को परेशानी होती है। सभापति गर्ग ने समस्याओं की जानकारी ली और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद जरूरी कार्रवाई कर इन्हें हल करेगी। कार्यक्रम में असिस्टेंट कमांडर सारिका खंडेलवाल, डॉ. परमेश पाठक, समाजसेवी अनुराग शर्मा, आरएसी के अधिकारी और जवान रहे।