धौलपुर के सरमथुरा के पवैनी गांव निवासी वैद्य ओमप्रकाश शर्मा को जयपुर के आयुर्वेद विभाग में अतिरिक्त निदेशक OSD बनाया गया है। आयुर्वेद चिकित्सा क्षेत्र में लंबे समय से सेवाएं दे रहे वैद्य शर्मा की इस नियुक्ति से उनके पैतृक गांव पवैनी सहित सरमथुरा और धौलपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों ने इसे जिले के लिए गौरव की बात बताया है। लंबे समय से आयुर्वेद चिकित्सा में दे रहे सेवाएं रामजीलाल पाराशर के पुत्र वैद्य ओमप्रकाश शर्मा लंबे समय से आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। अपने अनुभव और चिकित्सा क्षेत्र में कार्य के दौरान वे मुख्यमंत्री निवास पर भी आयुर्वेद चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। अब आयुर्वेद विभाग में अतिरिक्त निदेशक OSD की जिम्मेदारी मिलने से उनके कार्यक्षेत्र में एक नई भूमिका जुड़ी है। पवैनी से धौलपुर तक खुशी का माहौल वैद्य शर्मा की नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद पैतृक गांव पवैनी समेत सरमथुरा और धौलपुर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। लोगों ने इसे क्षेत्र और जिले के लिए गौरव की उपलब्धि बताया। शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई कि वैद्य शर्मा अपने अनुभव और कार्यकुशलता का उपयोग करते हुए आयुर्वेद सेवाओं के विस्तार में योगदान देंगे। शुभचिंतकों ने दी बधाई नियुक्ति पर वैद्य जीवन लाल शर्मा, ऋतिका व्यास, गोविंद शिवहरे, डॉ. रामनरेश शर्मा, डॉ. विकास पाराशर, डॉ. मानसी पाराशर, कुंजबिहारी शर्मा, राधाचरण शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, गोपेश पचौरी, सतीश चंद दीक्षित और श्रीभगवान शर्मा सहित कई लोगों ने खुशी जताते हुए वैद्य ओमप्रकाश शर्मा को बधाई दी।