डीडवाना-कुचामन में शनिवार को जिला स्तरीय नारी शक्ति सम्मेलन और संवाद कार्यक्रम डीडवाना के टाउन हॉल में हुआ। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राज्य स्तरीय समारोह से सीधा जुड़कर लाभार्थी महिलाओं से बात की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने विकसित राजस्थान व भारत के लक्ष्य में भागीदारी निभाने का संकल्प दिलाया। जिला कलेक्टर अवधेश मीना, जितेंद्र सिंह जोधा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, एसीईओ जिला परिषद खुमाराम सारण, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक गौरव चौधरी और राजीविका के जिला प्रबंधक हरिनारायण कार्यक्रम में मौजूद थे। करीब 700 लाभार्थी महिलाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और महिला सशक्तिकरण के सरकारी प्रयासों की जानकारी ली।