डीडवाना की पूजा इंटरनेशनल अकादमी में 70वीं राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें 17 और 19 आयु वर्ग की बालिका टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रदेश के 41 जिलों से 82 टीमें पहुंची हैं, जिनमें एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी खेलेंगी। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, अभ्यास और मैच की व्यवस्थाएं अकादमी परिसर में हैं। जिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद राजेश चौधरी ने बताया कि व्यवस्थाएं बेहतर हैं, ताकि परेशानी न हो। राज्य सरकार की चयन समिति के 30 सदस्य खिलाड़ियों की प्रतिभा देखेंगे। मुकाबलों को निष्पक्ष कराने 40 से ज्यादा रेफरी और अन्य व्यवस्थाओं के लिए 40 से ज्यादा सपोर्टिंग अधिकारी लगाए गए हैं। शुभारंभ समारोह में बालिका खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया और खेल भावना की शपथ ली। भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा, राजस्थान बास्केटबॉल संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजीत सिंह उपस्थित थे। झंडारोहण के साथ प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। विजेता टीमें राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। आयोजकों का लक्ष्य डीडवाना की खेल नगरी के रूप में पहचान मजबूत करना।