बलदेव नगर में डोली की भूमि पर काबिज परिवारों के बीच शनिवार को जमीन विवाद को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जानकारी के अनुसार बलदेव नगर स्थित डोली की भूमि पर पिछले कई वर्षों से कई परिवार निवास कर रहे हैं। इनमें से रतनाराम का परिवार पिछले लगभग 20 सालों से वहां रह रहा है। उनके मकान में बाकायदा बिजली का कनेक्शन भी लगा हुआ है। पीड़ित रतनाराम का आरोप है कि कुछ लोगों ने फर्जी स्टांप पेपर तैयार कर वह जमीन राजू खोत नाम के व्यक्ति को बेच दी। शनिवार को दोनों पक्षों में इसको लेकर विवाद व मारपीट हो गई।