पंचायती राज आम चुनाव के तहत जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधानों और सदस्यों के पदों के आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को हुई। जिला कलेक्ट्रेट परिसर के नए वीसी हॉल में जिले की 7 पंचायत समितियों के प्रधानों, 27 जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों की लॉटरी निकाली गई। जिले में 7 पंचायत समितियों में बदनोर, जैतारण, जवाजा, मसूदा, नरबदखेड़ा, रास, रायपुर हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने बताया कि आरक्षण लॉटरी के पहले तय समय में बदलाव किया गया और शाम को निकाली गई। परिसीमन के बाद अब पंचायत चुनाव में कुछ बदलाव हुआ हैं। जिला परिषद में कुल 27 सदस्य हैं। इससे पहले ब्यावर उपखण्ड स्तर पर केवल 5 सदस्य ही हुआ करते थे, क्योंकि पहले ब्यावर अजमेर जिला परिषद के भीतर आया करते था।