पंचायतीराज चुनाव के जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन गुरुवार से दाखिल करना शुरू हो गए। हालांकि पहले दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर है। जिला निर्वाचन अधिकारी लोकबंधु ने बताया- जिला परिषद चुनाव के लिए चार सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जहां नामांकन दाखिल होंगे। साथ ही मतदान दलों के प्रशिक्षण के लिए प्रभारी भी लगाए गए हैं। यहां होंगे इन वार्ड के नामांकन दाखिल… आपके गांव में कब होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे, पढ़िए पूरा कार्यक्रम…. पिछले चुनाव तक अजमेर में 1 जिला परिषद थी। अब भी 1 परिषदों में चुनाव हो रहे हैं। इस बार 33 सदस्य चुने जाएंगे। (इसमें 1 पंचायत समिति बड़ल्या नई बनी है) Topics: राजस्थान पंचायत चुनाव