राजकीय गोपीराम गोयनका उमावि में चल रही जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि प्रारंभिक शिक्षा डीईओ ओमप्रकाश प्रजापत ने प्रतियोगिता समापन की औपचारिक घोषणा की। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश फगेड़िया ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्काउट-गाइड टीम की प्रिया जांगिड़, अवनी, तुषार, लक्ष्य, प्रिया सैनी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान हरिप्रसाद सैनी, हेमंत वर्मा, रामजीलाल गिल, महेंद्र जांगिड़, दीपू सिंह, भंवरलाल स्वामी आदि उपस्थित थे।