कार्यालय संवाददाता| करौली अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) करौली की ओर से 18 व 19 सितंबर को जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में जिलेभर के शिक्षक और संगठन के पदाधिकारी शिक्षा, शिक्षक हित और विद्यालय शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। सम्मेलन गणेश बैंक्विट हॉल, गणेश गेट, करौली में होगा। आयोजन की शुरुआत 18 सितंबर को सुबह 10 बजे से होगी। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सवाई माधोपुर विभाग के विभाग प्रचारक दीपक कुमार मुख्य वक्ता होंगे। वहीं प्रदेश महिला मंत्री एवं एबीआरएसएम (विद्यालय शिक्षा) राजस्थान की गीता जैलिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एबीआरएसएम करौली के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मीना करेंगे, जबकि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में जिले की जिला, खंड और नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित संगठन के सदस्य शामिल होंगे। सम्मेलन के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था और शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। संगठन की ओर से जिलेभर के शिक्षकों से सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया गया है।