झुंझुनूं | राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 सितंबर को अंबेडकर भवन में होगा। जिलाध्यक्ष इंद्राज सिंह भूरिया ने बताया कि सुबह 10 बजे शुरू होने वाले सम्मेलन में शिक्षकों की समस्या का समाधान, विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था, विद्यालय विकास सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।