राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड जिला मुख्यालय सवाईमाधोपुर के तत्वाधान में 14 सितंबर तक जिला स्तरीय अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्काउट वन आवासन मंडल सवाई माधोपुर में किया जा रहा है। सीओ गाइड दिव्या ने बताया की शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 110 स्काउट-गाइड शामिल हुए। शिविर में संचालक मंडल द्वारा स्काउट-गाइड नियम, प्रार्थना, प्रतिज्ञा, आंदोलन की मूल भावना ,व्यायाम, सेवा कार्य तथा अनुशासन सहित विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को नि:शुल्क स्काउट-गाइड यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। शिविर संचालन में हीरालाल रावत, रामचरण पवार, रामजीलाल बैरवा, महेश सेजवाल, नीतू साहू, बुद्धिप्रकाश वर्मा, महावीर प्रसाद जैन, खेमराज गुप्ता, संजय प्रजापत, विक्की साहू आदि स्काउट-गाइड द्वारा सहयोग किया जा रहा है।