भरतपुर| दिवेर विजय महोत्सव के तहत एमएसजे कॉलेज के केंद्रीय सभागार में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने की। मुख्य अतिथि एनएसएस जिला समन्वयक डॉ. राजेश सिंह रहे। प्रतियोगिता का विषय ‘विजयी योद्धा एवं कुशल प्रशासक के रूप में महाराणा प्रताप’ रहा। प्रतिभागियों ने महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान, त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति पर विचार रखे। प्रतियोगिता में अग्रसेन महिला महाविद्यालय की कनुप्रिया शर्मा प्रथम, एमएसजे कॉलेज की योगिता डागुर द्वितीय और हर्षित तिवारी तृतीय रहे। मंच संचालन मनु चौधरी व ज्योति मीणा ने किया।