मेहंदीपुर बालाजी आस्था धाम और आसपास के क्षेत्र में गुरुवार शाम 5 बजे बारिश हुई। बूंदाबांदी से किसानों की धड़कनें बढ़ गईं। खेतों में बाजरे की बालें भीग गईं। जानवरों की कड़बी भीग गई। आसमान में काले बादल छा गए। बारिश कभी तेज रही। कभी हल्की रही। करीब आधे घंटे तक बारिश जारी रही। मौसम में ठंडक आई। ठंडी हवाएं चलती रहीं। पिछले दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी, उमस और तपन से लोगों को राहत मिली। मौसम सुहाना हो गया। श्री बालाजी धाम में दर्शन के लिए मंदिर के आगे श्रद्धालु बारिश में भीगते हुए खड़े रहे। श्रद्धालु श्री बालाजी महाराज के जयकारे लगाते रहे। किसानों ने बारिश में भीगते हुए खेतों में कटी पड़ी कड़बी और बाजरे की बालें समेटीं। त्रिपाल से ढककर फसल को बचाने की कोशिश की।