गुरुवार को आसमान में काले घने बादल छा गए और दोपहर बाद लगभग 1 घंटे जमकर बारिश हुई जिससे परिक्षेत्र के नदी नालों व तालाबों में पानी की भारी आवक हुई। वही कैलादेवी कस्बे के कालीसिल बांध की चादर चलना शुरू हो गया और अतेवा के कजलिया बांध में भी पानी की भारी आवक हुई। जिससे चादर चलना शुरू हो गया। वहीं दूसरी ओर खोहरी की पटपरे की नदी में भी पानी की आवक हुई और बसई की नदी भी बहती हुई देखी गई। इस बरसात से पक्की हुई खड़ी खरीफ की फसल में नुकसान की संभावना है।