दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने पहले दिन शतक लगा दिया। उनकी पारी की बदौलत ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 385 रन बना लिए हैं। किशन 135 गेंद पर 111 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 2 छक्के लगाए। कुमार कुशाग्र नाबाद 63 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच 144 रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए। वहीं उनके ओपनिंग पार्टनर अभिमन्यू ईश्वर ने 72 रन की पारी खेली। सूर्यवंशी ने 5 चौके और एक छक्का लगाया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने उतरी ईस्ट जोन को उपकप्तान सूर्यवंशी और ईश्वरन ने अच्छी शुरुआत दिला। दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। सूर्यवंशी 37 गेंद पर 44 रन बनाकर चामा मिलिंद की गेंद पर कैच आउट हुए। उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। वैभव के आउट के होने के बाद ईश्वरन भी 72 रन पर रनआउट हो गए। इसके बाद सुदीप कुमार घरामी भी सिर्फ 6 रन बनाकर त्रिपुरन विजय की गेंद पर मिलिंद को कैच थमा बैठे। ईस्ट जोन ने 137 रन पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया। किशन और शिखर मोहन के बीच 94 रन की साझेदारी तीन विकेट गिरने के बाद किशन बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने शिखर मोहन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की। शिखर 85 रन के स्कोर पर मिलिंद की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके बाद किशन ने पांचवे विकेट के लिए कुशाग्र के साथ नाबाद शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इस दौरान किशन ने अपना शतक पूरा किया। शमी का 100वां फर्स्ट-क्लास मैच मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ उतरते ही अपने करियर का 100वां फर्स्ट-क्लास मैच पूरा कर लिया। इस खास मौके पर उन्हें बधाई दी गई। शमी दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले शमी को सम्मान में 100 नंबर की स्पेशल जर्सी दी गई। साथ ही उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की साइन की गई बॉल भी दी गई। वैभव ने सेमीफाइनल में 81 गेंदों पर 92 रन बनाए थे वैभव ने सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में 81 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली। दूसरी पारी में भी उन्होंने 40 रन बनाए। ईस्ट जोन ने यह मुकाबला चार विकेट से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच के दौरान वैभव ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), एमडी कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार। साउथ जोन: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधिश। -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान ने विमेंस टी-20 में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया भारत ने विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। दुबई में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई, जो महिला टी-20 इंटरनेशनल में उसका सबसे छोटा स्कोर है। पूरी खबर…