डूंगरपुर की धंबोला थाना पुलिस ने गड़ापट्टा पीठ गांव में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 800 लीटर महुआ वाश नष्ट किया और 80 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त की। पुलिस ने मौके से आरोपी कमलेश खराड़ी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कच्ची भट्ठियों पर शराब बनाने का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार मामले में एक अन्य आरोपी इकबाल पुत्र नाराजी निवासी लुलवा, हाल नून्द्री महेन्दातान, थाना साकेतनगर, जिला ब्यावर फरार है। शिकायत पर घर में दी दबिश धंबोला थाने के एएसआई मनोहर सिंह ने बताया कि कमलेश खराड़ी द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की शिकायत मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कमलेश के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान वहां अवैध शराब बनाने की गतिविधि चलती मिली। कच्ची भट्ठियों पर तैयार हो रही थी शराब पुलिस को मौके पर कच्ची भट्ठियां और ड्रमों में भरा महुआ वाश मिला। टीम ने कार्रवाई करते हुए शराब बनाने के लिए तैयार की गई 800 लीटर महुआ वाश को मौके पर ही नष्ट कर दिया। वहीं तैयार महुआ शराब को जब्त कर लिया गया। 80 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मौके से 80 लीटर बनी हुई महुआ शराब जब्त कर कमलेश खराड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से अवैध शराब बनाने और इसके कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। मामले में फरार बताए जा रहे इकबाल की भी तलाश की जा रही है।