डूंगरपुर के वरदा थाना क्षेत्र में एनएच 927ए पर एक सरकारी बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए। दोनों को सागवाड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। काहेला निवासी रमेश (35) अपने भतीजे राहुल (26) के साथ बाइक से जा रहे थे। वरदा बाईपास के पास नेशनल हाईवे 927ए पर लाल बत्ती लगी सरकारी बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। टक्कर से बोलेरो के अगले हिस्से में भी कुछ नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि यह सरकारी बोलेरो बिछीवाड़ा एसडीएम की है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वरदा थानाधिकारी देवेंद्र सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन का जवाब नहीं दिया।