डूंगरपुर जिले के कुल 14 प्रधानों में से 7 महिला होगी। ये सभी सातों एसटी महिला होंगी। इसी तरह जिला परिषद सदस्य के 37 पदों में से 18 में भी महिला सीट रिजर्व हो गई। इन 18 में 5 अना​रक्षित महिला और 13 एसटी महिला का आरक्षण तय हुआ है। इसके साथ ही जिले में 234 पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण की भी बुधवार को लॉटरी निकाली गई। अब गुरुवार को उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच पदों का आरक्षण तय किया जाएगा। डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर आरक्षण निर्धारण की लॉटरी प्रक्रिया ईडीपी सभागार में संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलेक्टर देशलदान की अध्यक्षता में हुई इस प्रक्रिया के तहत जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधानों और पंचायत समिति सदस्यों (वार्डों) के पदों का आरक्षण तय किया गया। डूंगरपुर जिले में जिला परिषद व पंचायत समिति की गणित डूंगरपुर जिले में जिला परिषद वार्ड की संख्या परिसीमन के बाद 27 से बढ़कर 37 हो गई है | वही पंचायत समिति 10 से बढ़कर 14 और वार्डो की संख्या 234 है | डूंगरपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्र में कुल 10 लाख 34 हजार 948 मतदाता है। जिसमे 5 लाख 26 हजार 812 वोटर पुरुष और 5 लाख 8 हजार 126 वोटर महिला है। इसके साथ ही ट्रांसजेंडर वोटर 10 है। जिला परिषद सदस्य पदों के लिए तय आरक्षण डूंगरपुर में कुल 14 पंचायत समिति , ग्राम पंचायतें 442, वार्ड 234