डूंगरपुर जिले की 7 पंचायत समितियों की 233 ग्राम पंचायतों में पहले चरण के तहत 24 अक्टूबर को मतदान होगा। जिले की भंडारी, चिखली, गलियाकोट, झोंथरी, पाडवा, सागवाड़ा और सीमलवाड़ा पंचायत समितियों में सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव होंगे। सबसे पहले दैनिक भास्कर डिजिटल लेकर आया है आपकी पंचायत में कौन-कौन हैं सरपंच के दावेदार। दैनिक भास्कर डिजिटल टीम ने गांव-गांव घूमकर लोगों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत की। संभावित संरपचों के नाम खंगोले और सबसे पहले आपके सामने लेकर आ रहे हैं। पहले चरण के तहत भंडारी पंचायत समिति के 23, चिखली पंचायत समिति के 31, गलियाकोट पंचायत समिति के 31, झोथरी के 36, पाडवा के 20, सागवाड़ा के 58 ओर सीमलवाड़ा पंचायत समिति की 34 ग्राम पंचायतों में चुनाव हैं। डूंगरपुर जिले में सरपंच के सभी पद एसटी के लिए रिजर्व हैं, जिसमें 50 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। जहां केवल महिला कैंडिडेट आमने-सामने हैं। वहीं, पुरुष की सीटों पर ही महिला दावेदार टक्कर दे रही हैं। देखें सरपंच पद के संभावित दावेदारों की लिस्ट...