डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने गामड़ी देवकी गांव में गामड़ी देवकी से गलियाना तक लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली डामर सड़क और हाई लेवल पुलिया के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर पूर्व सांसद कनकमल कटारा, पूर्व विधायक अनीता कटारा और भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे। विधायक डेचा ने बताया कि यह क्षेत्र की बहुत पुरानी और मुख्य मांग थी। उन्होंने कहा कि बनकोड़ा और गलियाना के बीच सिर्फ 2 किलोमीटर की दूरी है, लेकिन पुलिया नहीं होने से ग्रामीणों को लगभग 20 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ता था। इस बड़ी समस्या को देखते हुए बजट घोषणा में इस काम को मंजूरी मिली थी। आज शिलान्यास होने से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। क्षेत्र की जनता ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधायक शंकरलाल डेचा का आभार जताया है।