डूंगरपुर शहर के लक्ष्मण मैदान में 70वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक 17 वर्षीय छात्रा हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। राजकीय देवेंद्र बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की मेजबानी में हो रही प्रतियोगिता में प्रदेश के 38 जिलों की 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के मुकाबले 7 अक्टूबर तक चलेंगे। ध्वजारोहण के साथ प्रतियोगिता का आगाज प्रतियोगिता का उद्घाटन स्वच्छता के प्रदेश ब्रांड एम्बेसेडर के.के. गुप्ता ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल और नगर परिषद के उपसभापति अनिल पटेल भी मौजूद रहे। अतिथियों ने ध्वजारोहण किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। तीन हॉकी कोर्ट पर होंगे मुकाबले मेजबान स्कूल की प्रिंसिपल एवं संयुक्त संचालन सचिव शिल्पा मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता के मैचों के लिए शहर में तीन हॉकी कोर्ट तैयार किए गए हैं। इनमें दो कोर्ट लक्ष्मण मैदान में हैं, जबकि एक कोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बनाया गया है। 7 अक्टूबर तक मैदान में दिखेगा हॉकी का रोमांच प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंची छात्रा हॉकी टीमें प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। तीन कोर्ट पर मुकाबले होने से आने वाले दिनों में लक्ष्मण मैदान और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा।