गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल दुर्गावास में मंगलवार को 'मतदान का संदेश हर द्वार तक' कार्यक्रम हुआ। प्रिंसिपल गरिमा रावत की अध्यक्षता में विद्यार्थियों ने पंचायत क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत छात्रों ने घरों और सार्वजनिक जगहों पर बांदनवार लगाए। राजेंद्र सिंह चौहान, स्वीप नोडल प्रभारी लेखपाल सिंह रावत, ईएलसी प्रभारी नियाज काठात और कमल किशोर वैष्णव के मार्गदर्शन में यह काम हुआ। विद्यार्थियों ने लोगों से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को भी मतदान के लिए जागरूक करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मकसद ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जागरूक कर लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाना था।