उन्हैल| क्षेत्र के रायपुरिया ग्राम में राष्ट्रीय निर्वाचन विभाग की पहल पर 105 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके जुझार सिंह का सम्मान किया गया। भाग संख्या 293 के मतदाता जुझार सिंह पुत्र भेरू सिंह को बीएलओ राजीव कुमार ने ग्रामवासियों की मौजूदगी में माला पहनाई। प्रशस्ति पत्र दिया। समारोह में जुझार सिंह की लंबी उम्र और स्वास्थ्य की चर्चा हुई। बताया गया कि 105 साल की उम्र में भी वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। रोजमर्रा के काम खुद करते हैं। खेती के काम में भी सक्रिय हैं। जुझार सिंह ने अपने स्वस्थ और सक्रिय जीवन का श्रेय नियमित दिनचर्या, संतुलित खानपान और स्वच्छ पर्यावरण को दिया। इस पहल के जरिए निर्वाचन विभाग ने वरिष्ठ मतदाताओं के प्रति सम्मान जताया।