श्मशान घाट के पास बिजली के पोल झुके होने से ग्रामीणों में हादसे की आशंका बनी हुई है। यहां से लोगों का लगातार आना-जाना रहता है। किसान भी पशु और बकरियां चराने के लिए इसी क्षेत्र में आते हैं। ऐसे में झुके पोल लोगों और पशुओं के लिए खतरा बने हुए हैं। हंशु, पंकज, बाबू मीणा ने बताया कि बिजली के पोल काफी झुके हुए हैं। पोल कभी भी गिर सकते हैं। बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि दुर्घटना का इंतजार किए बिना पोल जल्द दुरुस्त किए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट के आसपास लोगों और पशुओं की आवाजाही को देखते हुए पोल को तुरंत सुरक्षित करना जरूरी है।