चूरू | गोपीराम गोयनका राउमावि में बुधवार को हिन्दी व पर्यावरण विषय की एफएलएन क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला हुई। उपप्रधानाचार्य हरि प्रसाद सैनी, हेमंत वर्मा तथा कार्यशाला प्रभारी सुशील तंवर ने सहभागियों को कार्यशाला के उद्देश्य व महत्व के विषय से अवगत कराया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश फगेडिया तथा डीईओ प्रा. ओमप्रकाश प्रजापत ने कार्यशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने सहभागियों से साक्षरता व संख्याओं के प्रयोग में चतुराई व तर्कशक्ति की क्षमता विकसित करने पर बल दिया। कार्यशाला में 36 शिक्षकों ने भाग लिया। केआरपी विकास सैनी ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाई।