पांच नामजद तथा 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट करने को लेकर मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि थिरपाली छोटी के ललित सिंह पुत्र महेंद्र सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी कि ददरेवा मेले में इस वर्ष ताराचंद निवासी ददरेवा ने बोली लगाकर मेले में प्रवेश शुल्क का ठेका छुड़वाया है। शनिवार को उसकी व लोकेंद्र सिंह धोलिया की ड्यूटी भुवाड़ी रास्ते के नाका पर थी। रात 10-10.30 बजे कैंपर गाड़ी आई, जिसमें पांच-छह लड़के थे। उन्होंने गाड़ी रुकवाई और रसीद काटने के लिए कहा, तो मना कर दिया। ठेकेदार से बात करवाने की बात कही तो उन्होंने प्रमोद पूनिया से बात करवाई। प्रमोद ने गाड़ी नहीं जाने देने पर बात बढ़ने व देख लेने की बात कही। इसके बाद गाड़ी वापस राजगढ़ की तरफ चली गई। रात 11-11.30 बजे फॉर्च्यूनर, जिसके आगे अध्यक्ष लिखा था व एक स्कॉर्पियो, एक कैंपर व एक बोलेरो, एक थार आई। इनमें मंजीत डोकवा, प्रमोद पूनिया ददरेवा, रमेश धींधवाल सहित 20-25 अन्य लोग आए तथा उनके साथ मारपीट करने लगे तथा रसीद बुक जबरदस्ती छीन ले गए। वहां रखी कुर्सियों व पानी के कैंपर को तोड़ दिया।