चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। सवाईमाधोपुर। राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय साहूनगर में "विकसित भारत-जन सेवा अभियान' के अंतर्गत "मेरे सपनों का भारत' और "विकसित राजस्थान' विषयों पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार मंगल ने बताया कि प्रदेशभर में 17 अक्टूबर 2026 तक "विकसित भारत-जन सेवा अभियान' संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ये प्रतियोगिताएं प्रभारी राम शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुईं। रमेश लाल बैरवा और बलराज उपमन्यु, विजेंद्रपाल सिंह आमेरा के निरीक्षण में सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए।