सवाई माधोपुर | अग्रवाल समाज शहर सवाई माधोपुर महिला मंडल के 2026-2028 कार्यकारिणी का गठन निर्वाचित सदस्यों ने सर्व सहमति से किया। जिसमें प्रियंका गुप्ता पत्नी मनोज कुमार गुप्ता अनाज वाले को अध्यक्ष चुना गया, दीप्ति मित्तल पत्नी पंकज मित्तल को उपाध्यक्ष, वर्षा लिपि सिंहल पत्नी रोहिताश सिंहल को महामंत्री, ममता मंगल पत्नी महेश मंगल को कोषाध्यक्ष, हेमलता पत्नी राजकुमार अग्रवाल को संगठन मंत्री और प्रियंका गुप्ता पत्नी पंकज गुप्ता किशोरपुरा वालों को मंत्री चुना गया।