बारां| शहर के भूतेश्वर मंदिर में रविवार को मीणा राव समाज की बैठक हुई। इसमें समाज की एकता, संगठन और सामाजिक विकास को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से समाज की नवयुवक कार्यकारिणी गठित की गई। कार्यकारिणी में रमेश बजाड़ को संरक्षक, राजू रावल रायथल को अध्यक्ष, रोहित बामला को उपाध्यक्ष, विष्णु रावल कोषाध्यक्ष को कोषाध्यक्ष और विष्णु बजाड़ को सचिव बनाया गया। जसवंत कोयला को सहसचिव की जिम्मेदारी दी गई। प्रवीण नागदा, मोहित मांगरोल और पवन कोयला को संगठन मंत्री, हरिओम मांगरोल को समाज सेवा प्रभारी और मनीष खड़िया को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। समाजबंधुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।