पटेल चौक में नवरात्रा में होने वाला नवम नवदुर्गा पूजा महोत्सव रविवार को माता की प्रतिमा स्थापना के साथ शुरू होगा। आयोजन समिति के अंकुर बड़सरा, अभिषेक सोनी, विजय टेलर, राकेश शर्मा ने बताया कि ने बताया कि प्रतिमा स्थापना से पहले मातेश्वरी कॉलोनी स्थित ओम शिव गोशाला से कलश यात्रा निकाली जाएगी।