भाद्रपद अमावस्या पर शुक्रवार को पितरों को समर्पित ध्वजा यात्रा मीरा चौक से निकली। यात्रा सुदामा नगर स्थित सिद्ध धाम श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने ऊँ श्री श्याम देवाय नमः का जाप व संकीर्तन किया। मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि मंदिर पहुंचने पर जयमल टाक, राजेश सेन, अनिल जसूजा, पंकज शर्मा ने भजन सुनाए। उन्होंने बताया कि अब हर माह अमावस्या पर सुबह 7:30 बजे मीरा चौक से यह यात्रा निकाली जाएगी। निशुल्क ध्वजा भी दी जाएगी। मंदिर संचालक दीनदयाल शेरेवाला ने बताया कि मंदिर में लंगर भी बरताया गया। श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।