आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार संचालित “शुद्ध आहार मिलावट पर वार” अभियान के अंतर्गत अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सवाई माधोपुर डॉ. अनिल कुमार जेमिनी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग, सवाई माधोपुर की टीम द्वारा गंगापुर सिटी स्थित एक स्टोर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान FSSA Act के तहत लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, अखरोट मसाला एवं सत्तू के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच हेतु नियमानुसार प्रयोगशाला भेजा जाएगा तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा भारत मिल कॉलोनी, गंगापुर सिटी स्थित मीट की दुकान का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर अत्यधिक गंदगी एवं अस्वच्छ परिस्थितियां पाई गईं। खाद्य कारोबारकर्ता को प्रतिष्ठान में साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए पाबंद किया गया तथा सभी कमियों में सुधार करने एवं निर्धारित खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों की पालना सुनिश्चित करने के लिए 3 दिवस का समय दिया गया। खाद्य सुरक्षाकी कई अनियमितताएं पाई खाद्य कारोबारकर्ता को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित अवधि में प्रतिष्ठान की साफ-सफाई एवं स्वच्छता संबंधी सभी कमियों को दूर किया जाए। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा, सवाई माधोपुर की टीम द्वारा गंगापुर सिटी स्थित एक होटल का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान होटल में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता से संबंधित कई अनियमितताएं पाई गईं। होटल के फ्रीजर में एक्सपायरी दूध, पिज्जा बेस तथा पाव-बन पाए गए। वहीं स्टोर में खाद्य पदार्थों में उपयोग किया जाने वाला फूड कलर भी पाया गया। उक्त एक्सपायरी खाद्य सामग्री एवं फूड कलर को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। कलर का उपयोग नहीं करने के लिए पाबंद किया निरीक्षण के दौरान होटल संचालक को भोजन तैयार करने में फूड कलर का उपयोग नहीं करने के लिए पाबंद किया गया । खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी नियमों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला, जयपुर भेजा होटल से पनीर, घी, टमाटर ग्रेवी एवं प्याज ग्रेवी के नमूने भी मौके पर लिए गए। उक्त नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, जयपुर भेजा गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर FSSA Act के प्रावधानों के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेद प्रकाश पूर्विया, नितेश गौतम, चंचल मीणा एवं वीरेंद्र राजपूत मौजूद रहे।