टोंक| हर साल शरद पूर्णिमा पर टोंक से डिग्गी के कल्याणजी के लिए पदयात्रा 47 साल से लगातार जारी है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार 48वीं डिग्गी कल्याण पदयात्रा 25 अक्टूबर को रवाना होगी। इसमें पदयात्री डिग्गी पहुंचकर कल्याणजी को ध्वज, धवल पोशाक अर्पित करते हैं। भोग लगाते हैं। इसी यात्रा की तैयारियों के तहत बुधवार को अन्नपूर्णा गणेशजी मंदिर में संघ के सदस्यों ने विधिवत पूजन किया। गणेशजी को यात्रा का निमंत्रण दिया। पं. पवन सागर के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन हुआ। इसके बाद संघ के एडवोकेट भजनलाल सैनी ने बताया कि चार दशक से अधिक समय से टोंक के श्रद्धालु शरद पूर्णिमा पर डिग्गी कल्याणधणी पहुंचकर यह परंपरा निभाते आ रहे हैं। हर साल यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। 25 अक्टूबर को सुबह 7 बजे भूतेश्वर महादेव मंदिर, सवाईमाधोपुर चौराहा से ध्वज पूजन के बाद पदयात्रा रवाना होगी। 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पदयात्री डिग्गी पहुंचेंगे। यहां कल्याणजी को ध्वज व धवल पोशाक अर्पित की जाएगी। भोग लगाया जाएगा। गणेश निमंत्रण कार्यक्रम में बालकिशन अग्रवाल, कन्हैया लाल चौधरी, रोहिताश्व कुमावत, बजरंग लाल यादव, डॉ. प्रदीप गहलोत, कमलेश गर्ग, पारस जैन, पवन सैनी, ब्रह्मदेव कुमावत, केदार मल गुर्जर, राजूलाल यादव, सूरज साहू, गोपाल साहू, जगदीश जैन, दीपक अग्रवाल, सुरेश सैनी सहित संघ के सदस्य मौजूद रहे।