भरतपुर के क्रिकेट में राज्य स्तर पर आगे बढ़ने की तस्वीर बदल रही है। पिछले 10 दिन में जिले के खिलाड़ियों को अलग-अलग स्तर पर आगे बढ़ने के मौके मिले हैं। इनमें आज की सबसे अहम उपलब्धि अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए एक साथ आठ खिलाड़ियों का चयन है। वशिष्ठ शर्मा, आदित्य व्यास, आर्यन बघेल, मिलन चौधरी, अनमोल शर्मा, प्रशांत चाहर, निचल शर्मा और भावेश बघेल जयपुर में होने वाली चैलेंजर ट्रॉफी में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इससे पहले जिले के तीन खिलाड़ियों कार्तिक शर्मा, आकाश सिंह और चेतन शर्मा को रणजी टीम, सचिन कैथ को अंडर-23 और ध्रुव इंदोलिया को अंडर-19 राजस्थान टीम में जगह मिली है।